Thursday, March 26, 2026
Home Uncategorized राजधानी में महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या ,इलाके में सनसनी

राजधानी में महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या ,इलाके में सनसनी

रायपुर,24 जुलाई 2021। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेन्द्र नगर में 30 वर्षीय महिला के फांसी लगाने का मामला सामने आया है।आपको बता दे कि मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है व परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के 3 बच्चे हैं। पति सुबह एक कंपनी में काम के लिए निकल गया था। किराए के मकान में रह रहे अन्य लोगों ने इसकी सूचना दी जिसके बाद उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Advertisement Carousel