Monday, March 23, 2026
Home कोरबा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होंगे व्याख्याता धरम व गौरव

राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होंगे व्याख्याता धरम व गौरव

कोरबा(खटपट न्यूज़)। राज्य स्तरीय शिक्षक समारोह 2020 का आयोजन वर्चुअल मोड पर 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 12.45 के बीच सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षामंत्री की बतौर अतिथि उपस्थिति रहेगी। इस समारोह में वर्ष 2010 में चयनित 48 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार एवं वर्ष 2020 में चयनित 04 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाना है। वर्ष 2020 में राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार हेत चयनित 55 शिक्षकों के नामों की घोषणा स्कूल शिक्षामंत्री द्वारा की जाएगी।

धरम लहरे

राज्यपाल पुरस्कार से कोरबा जिले के भी 2 शिक्षक नवाजे जाएंगे। इनमें ग्राम कुदुरमाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता गौरव शर्मा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोठारी में पदस्थ व्याख्याता धरम लहरे को भी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

गौरव शर्मा

चूंकि यह शिक्षक सम्मान कार्यकम वर्चुअल मोड पर आयोजित किया जा रहा है इसलिए सभी जिला शिक्षा अधिकारी जिले से चयनित शिक्षकों की उपस्थिति जिले के एनआईसी कक्ष में सुनिश्चित कराएंगे जहां कलेक्टर के हाथों इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। राज्यपाल पुरस्कार के लिए धरम व गौरव शर्मा के चयनित होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं सहकर्मी शिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel