Monday, March 23, 2026
Home Uncategorized 50 से अधिक गाय-बैल की मौत से हड़कम्प, कई मरने की कगार...

50 से अधिक गाय-बैल की मौत से हड़कम्प, कई मरने की कगार पर, गांव में मची हड़कम्प….

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोरबी में टीका लगाने के कुछ घण्टे/दिन के बाद करीब 50 मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों की मौत से गांव में हड़कंप और इनके पालकों में मातम के साथ चिंता है। मौत टीका लगने से हुई है या वे मवेशी किसी बीमारी की चपेट में थे, यह तो जांच का विषय है लेकिन मवेशी मालिकों का कहना है कि टीका लगने की वजह से जान गई है।

बताया गया कि 13 व 14 जुलाई 2021 को ग्राम कोरबी में पशु चिकित्सक उरांव व सहयोगी द्वारा फोर्टीफाइड प्रोकेन पेनिसिलिन इंजेक्शन आईपी इन मवेशियों को लगाया गया था। टीका लगने के कुछ घंटे बाद 5 किसानों के मवेशियों की जान चली गई तो कुछ मवेशी मरने की कगार पर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 50 बैल व गाय की मौत हुई है।

दौरे पर पहुंचे पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा को ग्रामीणों ने मवेशियों को लगाए गए वैक्सीन इंजेक्शन की शीशी भी दिखाई।विधायक ने दु:ख व्यक्त करते हुए जांच की बात कही है। इनकी मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई है या फिर वजह कुछ और है, इसकी बारीकी से जांच कराई जाएगी। पीड़ित पशु मालिकों को मुआवजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel