कोरबा (खटपट न्यूज)। अग्रवालों का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महामंत्री आनंद बेरीवाल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज जिंदल, प्रदेश युवा प्रमुख संरक्षक योगेश अग्रवाल व प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रमोद जैन की सहमति से अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई के जिला कोरबा अध्यक्ष के पद पर विकास केदारनाथ अग्रवाल को मनोनित किया गया है। युवा अग्रवाल सम्मेलन के महामंत्री तुषार अग्रवाल नियुक्त किए गए हंै।
















