Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा टीवीएस बना लोगों की पहली पसंद, सम्मानित किए गए प्रोपराइटर केदारनाथ अग्रवाल

टीवीएस बना लोगों की पहली पसंद, सम्मानित किए गए प्रोपराइटर केदारनाथ अग्रवाल

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा में टीवीएस शोरूम लगातार 34 वर्षों से अपनी सेवाएं देता आ रहा है। यह शोरूम 1986 में शुरू किया गया, इस दौरान कोरबा शहर में गाड़ियों की बिक्री कम थी। समय के साथ दुपहिया वाहनों के कई मॉडल बाजार में आए, लेकिन टीवीएस लोगों की पहली पसंद बना रहा। अब स्थिति यह है कि कोरबा शहर में टीवीएस का मार्केट शेयर 15 प्रतिशत हो चुका है। बेहतर सेवा उच्च क्वालिटी के साथ ये संस्था लगातार अपनी सेवाएं दे रहा है। शायद यही कारण है कि टीवीएस शोरूम शुरू हुई अब 34 साल हो चुके हैं। इस दरमियान गाड़ियों के दुनिया मे बहुत से परिवर्तन हुए, लेकिन नहीं बदला तो वह है टीवीएस पर भरोसा। आज भी अधिकतर गाड़ियां शहर में टीवीएस की है चलती हुई मिलती है। यही बताती हैं लोगों का विश्वास टीवीएस पर है। टीवीएस कोरबा में उस समय से सेवाएं देता आ रहा है, जब उसका नाम सुजुकी था। इसी परिपेक्ष्क्ष्य में टीवीएस के प्रोपराइटर केदारनाथ अग्रवाल का टीवीएस कंपनी के छत्तीसगढ़ एरिया मैनेजर एवं टेरेटरी मैनेजर ने आभार व्यक्त किया।

Advertisement Carousel