Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा दर्री थाना पहुंचे आईजी, कार्यों की प्रशंसा कर जनता को वितरण किए...

दर्री थाना पहुंचे आईजी, कार्यों की प्रशंसा कर जनता को वितरण किए हेलमेट

आईजी का स्वागत करते थाना प्रभारी जांगड़े

कोरबा-दर्री(खटपट न्यूज़)। दो दिवसीय कोरबा जिला प्रवास पर आए आईजी रतनलाल डांगी दूसरे दिन रविवार को थाना दरीं के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे। उनका स्वागत थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार जांगड़े ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। समस्त स्टाफ ने परेड कर आईजी को सलामी दी।

आईजी ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया जिनमें सहायक उप निरीक्षक अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक 348 संतोष तांडी, महिला प्रधान आरक्षक 321 सावित्री राज, आरक्षक क्रमांक 600 धन्नु निर्मलकर, आरक्षक क्रमांक 468 गजेन्द्र राजवाडे को अच्छी वेशभूषा के लिये परितोषिक दिया गया। आईजी द्वारा थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। प्रकरण संबंधी दस्तावेजों की कन्ठष्ठता व लगातार गिर रहे क्राईम के ग्राफ के लिए समस्त स्टाफ की सरहाना की।

आईजी के साथ हेलमेट वितरण करती पार्षद कमला बरेठ

इस अवसर पर जरूरतमंदों को 50 हेलमेट का वितरण किया गया। दर्री पुलिस के इस कार्य को आईजी ने सराहा। आईजी ने हेलमेट लेने वालों एवं अन्य वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर ही दो पहिया वाहन चलाएं तथा अन्य वाहनों का चालन करते समय सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करें। इससे वे खुद की और दूसरों के जान-माल की रक्षा भी करेंगे।इस मौके पर नगर निगम के वार्ड 66 की पार्षद व जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती कमला बरेठ सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन, एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी दर्री( पदोन्नत एएसपी) खोमन लाल सिन्हा, रामगोपाल करियारे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel