Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा डिजिटलाइजेशन के फायदे हैं तो चुनौतियां भी बहुत, पुलिस के लिए प्रेस...

डिजिटलाइजेशन के फायदे हैं तो चुनौतियां भी बहुत, पुलिस के लिए प्रेस व पब्लिक सहयोगी : डांगी

0 एसपी ने कहा-बदलते दौर में परिवर्तन को स्वीकार करें
कोरबा (खटपट न्यूज)। बिलासपुर व सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में रविवार को डिजिटलाइजेशन की चुनौतियां, पुलिस-प्रेस व पब्लिक की भूमिका विषय पर आयोजित परिचर्चा में मुख्य वक्ता के तौर पर कहा कि डिजिटलाइजेशन के फायदे हैं तो चुनौतियां भी बहुत है। पुलिस के लिए इन चुनौतियों से निपटने में प्रेस व पब्लिक सहयोगी है।


कोरोना काल में वर्चुअल मीटिंग से बहुत फायदा हुआ। डिजिटल युग में सूचनाएं बिजली की गति से ट्रांसफर हो जाती है। डिजिटलाइजेशन से बहुत से फायदे हैं तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया में महिलाओं व युवतियों के द्वारा शेयर की गई फोटो, वीडियो को एडिट कर या वायरल कर अपराध करने वालों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है। कोरोना काल अपराधियों के लिए फायदे वाला रहा। अपराध करने के बाद लॉकडाउन में ऐसे जगह छिप जाते थे जहां से पकड़ना मुश्किल हो जाता था। बलात्कार, चोरी, डकैती जैसी घटनाएं ज्यादा हुईं। ऐसे आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती था। साइबर क्राइम भी धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं।
एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि बदलते दौर में परिवर्तन को स्वीकार करना चाहिए। परिवर्तन को स्वीकार नहीं करने से संबंधों में खटास आ जाती है। समाज में रहने वाले सभी व्यक्तियों के लिए संवाद जरूरी है। परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा, कमलेश यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी ने भी डिजिटलाइजेशन की चुनौतियां, पुलिस-प्रेस व पब्लिक की भूमिका विषय पर अपन विचार रखे। प्रेस क्लब की ओर से आईजी व एसपी का स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन प्रेस क्लब अध्यक्ष ने दिया व मंच का संचालन मो. सादिक शेख ने किया। अंत में शॉल, श्रीफल व स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथि द्वय को सम्मानित किया गया। पुलिस परिवार की ओर से भी आईजी व एसपी को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में एएसपी कीर्तन राठौर, डीएसपी मुख्यालय पदोन्नत एएसपी द्वय रामगोपाल करियारे व खोमनलाल सिन्हा, कोरबा सीएसपी योगेश साहू, कोतवाली टीआई विवेक शर्मा सहित समाजसेवी श्रीमती भगवती अग्रवाल, सुधा झा, शिक्षक संघ से ओम प्रकाश बघेल, पार्षद दिनेश सोनी, एस मूर्ति, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा के अलावा कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel