
कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिले में मादक द्रव्यों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्ती से करवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर इमलीडुग्गू में सुनील यादव के पास से 3 बोरों और एक कार्टून में भरी हुई मादक द्रव्य के रूप में नशे के आदी लोगों के द्वारा इस्तेमाल करने वाली कोडीन युक्त कफ सिरप की 410 शीशीयां बरामद की गई। सुनील यादव ने स्वीकार किया है कि वह नशे के आदी लोगों को इसे बाजार मूल्य से दुगने-तिगुने दाम पर उपलब्ध कराता था। बाजार मूल्य के हिसाब से इस कफ सिरप की कीमत लगभग 55 हजार रुपये है। टीआई विवेक शर्मा ने बताया कि कफ सिरप बिना मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के नहीं बेची जा सकती।

आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट के प्रावधानों के अनुसार करवाई कर इन सिरप की सप्लाई के माध्यम का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। आरोपी से 180 नग ऑनेरेक्स और 230 नग जिंगसाइरेक्स (znigcirex) कफ सिरप की 100 एमएल क्षमता वाली की शीशियां जप्त की गई हंै। इस कार्यवाही से शहर में मादक द्रव्यों के कारोबार पर अंकुश लगेगा। इस कार्यवाही में टीआई विवेक शर्मा के साथ उप निरीक्षक लालन पटेल, प्रधान आरक्षक प्रवीण लाल, आरक्षक कंवल चंद्रा, चद्रकांत गुप्ता, दिलेर सिंह, दीपेश, अजय ने सक्रिय भूमिका निभाई।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















