Wednesday, May 27, 2026
Home कोरबा घर के आंगन में लगे नींबू के पेड़ पर फन फैलाए बैठा...

घर के आंगन में लगे नींबू के पेड़ पर फन फैलाए बैठा था सांप, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिले में इस समय सर्पदंश का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। जिले में जिस तरह सांप निकल रहें हैं, इससे लोगों में डर बना हुआ है। बीती रात करीब 11 बजे दादर बस्ती से लगे भालू सटका में श्रीमति मीनाक्षी यादव के घर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर में पले हुए मुर्गियों और अन्य जीवों को देखने के लिए बाहर निकली। आंगन में लगे नींबू पेड़ पर एक विशाल काय नाग फन फैलाए बैठा था, मानों शिकार की तलाश कर रहा हो, फिर मीनाक्षी यादव ने घर वालों को आवाज़ दिया जिस पर सभी बाहर निकले। इसके बाद बिना देरी किए घर वालों ने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख (वन विभाग सदस्य) जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी, उस समय जितेंद्र सारथी रामपुर क्षेत्र से रेस्क्यू कर ही रहे थे, जिस पर जितेंद्र सारथी ने उस पर नज़र बनाएं रखने की बात कहते हुए थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही। कुछ समय बाद जितेंद्र सारथी अपने टीम के साथ भालू सटका गांव पहुंचे और नींबू पेड़ में चढ़े नाग को नीचे उतारने में लग गए। कांटे होने की वज़ह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हो रही थी, काफ़ी मशक्कत के बाद नाग सांप को नीचे उतार लेने में कामयाब हुए। फिर बड़ी सावधानी से उसको डिब्बे में रखा गया तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

Advertisement Carousel