नईदिल्ली 7 जुलाई 2021. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ये पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार है. बुधवार को शपथ ग्रहण से पहले कई संभावित मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.मोदी कैबिनेट में जदयू के चार सदस्यों को जगह मिल सकती है. इनमें आरसीपी सिंह को कैबिनेट रैंक, चंद्रेश्वर प्रसाद, रामनाथ ठाकुर, दिलेश्वर कमैत को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है. केंद्रीय कैबिनेट में मनसुख मंडविया, हरदीप सिंह पुरी, आरके सिंह का भी प्रमोशन हो सकता है. जबकि अनुराग ठाकुर को स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है, उनकी जगह अश्वनी वैष्णव को वित्त राज्य मंत्री बनाया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को होने वाले कैबिनेट विस्तार में कुल 43 नए-पुराने मंत्री शपथ लेंगे.संभावित मंत्रियों के साथ चल रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक खत्म हो गई है. शाम को होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी कर दी गई है. संतोष गंगवार, रमेश पोखरियाल निशंक, सदानंद गौड़ा, देबोश्री चौधरी, थावरचंद गहलोत की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है
Home Uncategorized Desh-Videsh BIG BREAKING : 43 नये मंत्री लेंगे शपथ,कैबिनेट विस्तार में 13 इंजीनियर,...
चैत्र नवरात्र : माँ सर्वमंगला मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,...
पुलिस की रही विशेष व्यवस्थाकोरबा। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर हसदेव नदी तट स्थित प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर में इस वर्ष भी आस्था...















