
कोरबा(खटपट न्यूज़)। प्रशासनिक अधिकारियों की न्यू राजस्व कालोनी, रामपुर में निवासरत खाद्य निरीक्षक हरीश सोनेश्वरी के घर चोरी हो गई। 11 जून से 5 जुलाई के मध्य घर पर ताला लगा हुआ था। 5 जुलाई को रात्रि 10:15 बजे इस चोरी का पता चला। अज्ञात चोर ने घर के अंदर से घुसकर इलेक्ट्रॉनिक सामानों एवं नगद सहित कुल 66,450 रूपये की चोरी की है। 65,000 रूपये कीमती टीवी को चोरों ने तोड़ दिया। चोरी की खबर से यहां के अन्य अधिकारियों व रहवासियों में भय व्याप्त है। रामपुर चौकी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
एक अन्य वारदात में सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत कोहड़िया में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला से सीनटेक्स पानी की टंकी और 10 नग पाईप को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रधान पाठक की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















