रायगढ़ (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, नवा रायपुर अटल नगर रायपुर द्वारा 30 जून को भारतीय पुलिस सेवा/राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी की गई थी। आदेश के तहत पुलिस अधीक्षक जिला-कोरबा अभिषेक मीणा को पुलिस अधीक्षक जिला-रायगढ़ तथा पुलिस अधीक्षक जिला-रायगढ़ संतोष कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक जिला-कोरिया नवीन पदस्थापना की गई है। आदेश के पालन में सड़क मार्ग से एसपी अभिषेक मीणा रायगढ़ पहुंचे।

कार्यालय में सशस्त्र जवानों द्वारा एसपी मीणा को सलामी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के कक्ष में एसपी संतोष सिंह द्वारा रायगढ़ एसपी का चार्ज एसपी अभिषेक मीणा को विधिवत सौंपा। 2 जुलाई को एसपी संतोष कुमार सिंह को जिला पुलिस द्वारा ससम्मान जिले से विदाई दी गई थी। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा का जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा कार्यालयीन स्टाफ द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत, भेंट किया गया। इसके बाद एसपी श्री मीणा मीडिया साथियों से रूबरू होकर अपनी प्राथमिकताएं बताई।















