Monday, March 23, 2026
Home कोरबा नगर निगम कान्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने की आयुक्त से मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर समस्याओं...

नगर निगम कान्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने की आयुक्त से मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से कराया अवगत

कोरबा (खटपट न्यूज)। नगर निगम कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष असलम खान के नेतृत्व में ठेकेदारों ने नगर निगम आयुक्त कुलदीप शर्मा से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान ठेकेदारों की लम्बित भुगतान के विषय में चर्चा की गई और एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में ठेकेदारों की विभिन्न समस्या से आयुक्त को अवगत कराया गया। आयुक्त ने इन समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है।

Advertisement Carousel