Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा भू-विस्थापितों की मुख्यालय के अधिकारियों से वार्ता आज, विफल हुई तो 7...

भू-विस्थापितों की मुख्यालय के अधिकारियों से वार्ता आज, विफल हुई तो 7 दिन खदान बंद


कोरबा-दीपका(खटपट न्यूज़)। विगत 8 जून को दिनभर दीपका खदान को पूरी तरह से ठप्प करने के बाद एक सप्ताह के भीतर एसईसीएल बिलासपुर मुख्यालय के सक्षम अधिकारियों को बुलाकर वार्ता कराने की मांग पर अड़े ऊर्जाधानी संगठन ने   अपनी एक दिवसीय आंदोलन को स्थगित किया था। दिए गए समयांतराल में वार्ता के लिए क्षेत्रीय प्रबंधकों द्वारा पहल नहीं होने पर 1 से 7 जुलाई तक दीपका के साथ साथ गेवरा खदान को भी बंद कराने की घोषणा की गई है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामवार बैठक करने के साथ ही हर घर से 10 रुपया और एक मु_ी चावल संग्रह का कार्यक्रम भी चलाया गया है। आंदोलन में शामिल होने के लिए आव्हान किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि इस आंदोलन में 2 हजार से ज्यादा लोग खदान बन्द कराने के लिए पहुंचेंगे ।
इधर सूचनाओं के मुताबिक एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक की पहल पर 28 जून को एसईसीएल मुख्यालय से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के अधिकारी के साथ वार्ता तय की गई थी किंतु जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी न हो पाने के कारण 30 जून को 12 बजे से गेवरा में त्रिपक्षीय वार्ता होगी। ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति की ओर से 2010 से 2018 तक आयोजित 4 बैठकों में पुनर्वास समिति में लिए गए निर्णयों और कई बार समीक्षा बैठको में एसईसीएल प्रबंधन की ओर से दी गयी जानकारी के आधार पर निर्णयों को लागू कराने और अभी सौपे गए ज्ञापन में उठायी गयी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया जाएगा। वार्ता सफल रही तो ठीक वरना भू-विस्थापित अपने आंदोलन पर अड़े हुए हंै।

Advertisement Carousel