Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized सौतेले ससुर ने बहू के मामा घर में लूट ली बहू की...

सौतेले ससुर ने बहू के मामा घर में लूट ली बहू की आबरू, जंगल से पकड़कर लाई पुलिस….


0 बहन की शादी में शामिल होने मायके आई थी पीड़िता
कोरबा-लेमरू (खटपट न्यूज़)। बहू के मायके में ही उसके सौतेले ससुर ने सूनेपन का फायदा उठाकर आबरू लूट ली। इसके बाद भागकर जंगल में छिप गया। आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट के 72 घण्टों के भीतर जंगल से गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।

कोरबा जिले के थाना श्यांग क्षेत्र में निवासरत एक महिला अपने छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पति के साथ अपने मायके गयी थी। उनके साथ में सौतेला ससुर कन्हैया लाल श्रीवास उर्फ डिस्को ठाकुर भी गया था। घटना दिनांक 13 जून को महिला अपनी बहन के साथ अपने मामा के घर घूमने गई थी और साथ में उसका सौतेला ससुर कन्हैया लाल श्रीवास भी चला गया और घर में उपस्थित सभी लोगों को यहां क्या कर रहे हो कहकर सभी को शादी घर में भेज दिया और महिला को जबरन पकड़कर घर के अंदर ले जाकर अनाचार को अंजाम दिया। महिला के चिल्लाने पर उसकी छोटी बहन ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की किंतु दरवाजा नहीं खुलने पर उसने वहां से शादी घर में आकर महिला के पति घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। काफी देर बाद आरोपी कन्हैया लाल श्रीवास ने दरवाजा खोला और घने जंगल की ओर भाग गया। महिला द्वारा 23 जून को श्यांग थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना प्रभारी श्यांग के द्वारा शून्य पर मामला दर्ज कर थाना लेमरू भेजा गया। थाना लेमरू में उक्त मामले में अपराध क्रमांक 11/2021 धारा – 376 भादवि के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही शुरू हुई। लेमरू थाना प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू ने मातहतों के साथ फरार आरोपी को जंगल में तलाश कर रिपोर्ट के 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel