प्रदेश के कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…..

कोंडागांव। कांग्रेस नेता पारस गोस्वामी जिलाध्यक्ष असंगठित कामगार ने शाम को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कुछ दिन पहले भी पारस गोस्वामी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. जिला अस्पताल में इलाज किया गया था. उपचार के दौरान ठीक हो गए थे.पारस काफी लोकप्रिय और हसमुख नेता थे. जैसे है लोगों को उनकी मौत के बारे में पता चला. सबके चेहरे में उदासी छा गई.कांग्रेस पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में हमेशा आगे रहते थे. इसलिए उन्हें जिलाध्यक्ष असंगठित कामगार के पद में नियुक्त किया गया था. अपने काम के अलावा लोगों में काफी मिलनसार थे.साथ ही अपने परिवार में सिर्फ अकेले कमाने वाले थे. उसके जाने से उनके परिवार में मां के अलावा पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिसमें लड़की चौथी कक्षा में है, जबकि लड़का अभी 4 साल का है. पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है. मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.

Advertisement Carousel