लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. दवे 26 को कोरबा में


कोरबा (खटपट न्यूज)। मध्य भारत के प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिसर्जन व मैनेजिंग एवं मेडिकल डायरेक्टर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के डॉ. संदीप दवे 26 जून शनिवार को कोरबा में रहेंगे। इस दौरान वे शहर के न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) के मरीजों को उपचार लाभ देंगे। डॉ. दवे प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार एनकेएच में अपनी सेवाएं देते हैं। कोरोना काल के कारण चार महीने बाद उनका कोरबा आगमन हो रहा है।

डॉ. दवे छत्तीसगढ़ में अकेले ऐसे सर्जन हैं जिन्होंने 35 हजार से अधिक लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किया है। डॉ. दवे के साथ डॉ. जावेद नकवी, डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर, डॉ. विक्रम शर्मा लेप्रोस्कोपिक सर्जन उपस्थित रहेंगे। डॉक्टरों से मुलाकात हेतु मरीज अग्रिम पंजीयन कोसाबाड़ी स्थित एनकेएच हॉस्पिटल में करा सकते हैं। डॉ. दवे शनिवार 26 जून को अपनी टीम के साथ कोरबा में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। यहां बच्चेदानी, मोटापा, गॉलब्लेडर, हर्निया, लिवर एवं पेट के सभी तरह के ऑपरेशन, संबंधित रोगों के परामर्श व उपचार की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

Advertisement Carousel