बैटरी बेचने की फिराक में लगे थे, 3 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए


कोरबा-पाली(खटपट न्यूज़)। बैटरी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे 3 चोरों को पुलिस ने पकड़ा है। पाली थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर ने बताया कि ग्राम नानपुलाली में 3 लोग बैटरी रखकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

सूचना पर थाना लाकर कड़ी पूछताछ में पहले तो गुमराह करते रहे लेकिन बैटरी का कोई कागजात नहीं होना बताए जाने पर चोरी का होने की पूर्ण आशंका व्यक्त करते हुए तीनों बैटरी को जप्त कर अपराध दर्ज किया गया। आरोपी बाबा भैरवनाथ रोहिदास पिता मोतीलाल 24 वर्ष ग्राम पोड़ी, कुलदीप पिता दुलार सिंह गोंड़ 24 वर्ष एवं उदय सिंह पिता रविशंकर गोंड़ 24 वर्ष दोनों निवासी ग्राम नानपुलाली को गिरफ्तार कर धारा 41 (1-4), 379 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर जेल दाखिल करा दिया गया है।

00 सत्या पाल 00(7999281136)

Advertisement Carousel