हितानंद के समर्थन में भाजपा पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह महापौर का पुतला फूंका

कोरबा (खटपट न्यूज)। नगर निगम कोरबा में सड़क गुणवत्ता की पोल खुलने के बाद और महापौर के द्वारा शासन का दुरुपयोग कर कर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल पर अन्य दो पार्षदों पर एफआईआर कराया गया जिसको लेकर भाजपा पार्षद अत्यंत ज्यादा आक्रोशित हैं जगह-जगह महापौर का पुतला फूंका जा रहा है। भाजपा पार्षदों द्वारा कुसमुंडा, बांकीमोंगरा, दर्री, बालको, कोरबा में सीतामढ़ी से कोसाबाड़ी तक सभी जगह महापौर का पुतला फूंका गया।

उन्होंने मांग की है कि एफआईआर निरस्त किया जाए एवं गुणवत्ता हीन काम करने वाले भ्रष्ट अधिकारी पर महापौर के पर एफआईआर दर्ज हो। बालको में पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने महापौर का पुतला दहन किया। नगरीय प्रशासन एवं महापौर के अत्याचार के विरोध में वार्ड क्रमांक 66 की पार्षद व जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती कमला बरेठ व वार्ड क्रमांक 67 की पार्षद श्रीमती प्रभावती चौहान के नेतृत्व में महापौर का पुतला दहन किया गया। इस दौरान सतीश झा, अश्वनी साहू व सुधारसाय चौहान, विकास झा, हनुमान पाण्डेय, हबीबुल्ला अंसारी, राघवेंद्र सिंह बघेल सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisement Carousel