Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized सफाई कर के नाम जनता से अतिरिक्त वसूली उचित नहीं, कोरोना काल...

सफाई कर के नाम जनता से अतिरिक्त वसूली उचित नहीं, कोरोना काल में रियायत की बजाय न थोपें आफत…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरोना काल में आर्थिक मार झेल रही जनता को रियायत की राहत देने की बजाय अतिरिक्त कर वसूली की आफत में डाला जा रहा है।

वरिष्ठ नेता व समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल ने निगम के प्रॉपर्टी टैक्स सिस्टम को गलत बताते हुए कहा है कि यहां साफ तौर पर जनता का शोषण किया जा रहा है। जिन्होंने पहले ही कर जमा कर दिया है उनसे भी कर की वसूली की जा रही है। साथ ही सफाई के नाम पर 7200 रुपये अतिरिक्त मांगा जा रहा है। कोरोना काल में वैसे भी लोग पैसों को लेकर परेशान हैं, ऐसे समय में कुछ रियायत मिलनी चाहिए, ना की कर का बोझ बढ़ना चाहिए। केदारनाथ अग्रवाल ने निगम प्रशासन से इस मामले में जनहित में सही निर्णय लेने का आग्रह किया है ।
इसी तरह निगम क्षेत्र की हाल ही में बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता को लेकर भी केदारनाथ अग्रवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि कोरबा निगम में वैसे तो बजट की कमी नहीं है लेकिन इसके बाद भी गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ समझ से परे है।समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल ने इस मुद्दे पर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही को गंभीर बताया और जांच की मांग की है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel