Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा अब कोरबा को भी उम्मीद: बैंड-डीजे को मिल सकती है अनुमति….

अब कोरबा को भी उम्मीद: बैंड-डीजे को मिल सकती है अनुमति….


0 रायपुर में नियमों के तहत अनुमति दी कलेक्टर ने
कोरबा(खटपट न्यूज़)। राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने पूरे जिले में धुमाल ब्रास बैंड और बैंड पार्टी बजाने वालों को सशर्त अनुमति प्रदान कर दी है। राजधानी में बैंड वालों को दी गई इस अनुमति के साथ ही कोरबा में भी इन्हें हरी झंडी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

जिला प्रशासन रायपुर द्वारा दी गई अनुमति के अनुसार धुमाल ब्रास बैंड और बैंड पार्टी बजाने वालों को अधिकतम 10 लोगों की संख्या में अनुमति रहेगी। इन्हें कहा गया है कि वह अपना कार्यक्रम देने के दौरान थर्मल स्कैनिंग करने के साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क पहनें।
बता दें कि कोरबा डीजे, लाइट, साउंड एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा इस विषय में अनेकों आग्रह जिला कलेक्टर से किया जा चुका है। यहां कोरोना संक्रमण के लगातार घटते मामलों के दृष्टिगत और रायपुर के आदेश की श्रृंखला में अब कोरबा में भी अनुमति की उम्मीद बढ़ गयी है। यह आदेश कलाकारों के लिए भी प्रतीक्षारत है।

00 सत्या पाल 00(7999281136)

Advertisement Carousel