Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा कोरबा को सीएम 18 जून को देंगे विकास कार्यों की सौगात, वीडियो...

कोरबा को सीएम 18 जून को देंगे विकास कार्यों की सौगात, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा भूमि पूजन और लोकार्पण

कोरबा (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 जून को जिलेवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में वे रायपुर स्थित अपने निवास से वर्चुअल रूप से सीधे जुड़ेंगे। विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री राज्य शासन के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे संवाद भी करेंगे।
यह कार्यक्रम टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। दायित्व सौंपे गए अधिकारियों को लोकार्पण-भूमि पूजन की सम्पूर्ण तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल में कोविड प्रोटोकॉल के पालन के अंतर्गत सेनेटाइजेशन करवाने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार, नगर निगम आयुक्त कुलदीप शर्मा, सहायक कलेक्टर अभिषेक शर्मा, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्रीमती शमा फारूखी एवं एसडीएम सुनील नायक सहित कार्यक्रम संचालन से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
0 विधानसभा अध्यक्ष सहित प्रभारी मंत्री होंगे शामिल
18 जून को होने वाले लोकार्पण एवं भूमि पूजन के वर्चुअल समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, जिले के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक कटघोरा पुरूषोत्तम कंवर, विधायक रामपुर ननकीराम कंवर, विधायक पाली-तानाखार मोहित राम केरकेट्टा, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, सभापति श्याम सुंदर सोनी एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती रीना जायसवाल सहित नागरिकगण शामिल होंगे।

Advertisement Carousel