Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा लेमरू पुलिस ने किया बुजुर्गों का सम्मान, थाना प्रभारी ने बांटी ...

लेमरू पुलिस ने किया बुजुर्गों का सम्मान, थाना प्रभारी ने बांटी सामाग्री

कोरबा-लेमरू(खटपट न्यूज)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के द्वारा 15 जून को बुजुर्ग दिवस के अवसर पर बुजुर्ग व्यक्तियों से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान करने वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करने के सम्बंध में निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया था ।

उपरोक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवम नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लेमरू उप निरी कृष्णा साहू द्वारा थाना लेमरू क्षेत्र के बुजुर्ग व्यक्तियों से मिलकर हाल जाना गया । कोरोना संक्रमण से बचाव,बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों एवम जहरीले जीव-जंतुओं से बचाव के सम्बंध में समझाइश दिया गया। साथ ही पुरुष बुजुर्गों को धोती, बनियान, छाता और महिलाओं को साड़ी, छाता वितरित किया गया। साथ ही कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगवाने हेतु समझाइश दिया गया ।

Advertisement Carousel