Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा संजय बने अजीत जोगी छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष

संजय बने अजीत जोगी छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष

कोरबा (खटपट न्यूज)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी के दिशा-निर्देश पर पार्टी के प्रभारी प्रदेश महामंत्री महेश देवांगन के मार्गदर्शन में अजीत जोगी छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी द्वारा अजीत जोगी छात्र संगठन कोरबा जिला अध्यक्ष पद पर संजय राठौर को नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर अजीत जोगी छात्र संगठन के सदस्यों में हर्ष है। संजय राठौर ने कहा कि इस पद के दायित्वों का पूरी क्षमता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को प्रत्येक महाविद्यालय स्तर पर मजबूत करने की बात कही है। संगठन के पदाधिकारियों ने अच्छे कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी है।

Advertisement Carousel