Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा एएसआई रहस लाल डहरिया हुए पदोन्नत, एसपी अभिषेक मीणा ने लगाया स्टार

एएसआई रहस लाल डहरिया हुए पदोन्नत, एसपी अभिषेक मीणा ने लगाया स्टार

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिला पुलिस बल में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक रहस लाल डहरिया को विभागीय पदोन्नति प्राप्त हुई है। विगत दिनों पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार जारी सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति सूची में कोरबा जिले से एकमात्र श्री डहरिया शामिल रहे। उन्हें उप निरीक्षक पदोन्नत किया गया है। आज पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने श्री डहरिया की वर्दी में एक और स्टार लगाकर पदोन्नत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Advertisement Carousel