चाम्पा, सांसद गुहाराम अजगल्ले और बिधायक नारायण चंदेल ने रेल्वे महाप्रबंधक गौतम बेनर्जी से मुलाकात की। सांसद और विधायक ने रेलवे महाप्रबंधक बेनर्जी को रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण ,खोखसा रेल्वे ओभर ब्रिज निर्माण ,,जनआक्रोश और आमजन को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। रेलवे महाप्रबंधक बेनर्जी ने समस्यांओ को सुनने के बाद ये भरोसा दिलाया है की पहले जो हमने आश्वाषण आप लोगो को दिए थे उसी के अनुसार कार्य कराये जा रहे है और आगे भी उसी अनुसार कार्य होगा। आपको बता दे की चाम्पा ओवर ब्रिज का कार्य पूर्ण हो चूका है और लगभग 20 जून के आसपास खोखसा रेल्वे ओवर ब्रिज का कार्य प्रारंभ हो जाएगा!
















