Friday, September 25, 2026
Home जांजगीर-चांपा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में किया गया पौधारोपण

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में किया गया पौधारोपण

जांजगीर-चाम्पा (खटपट न्यूज)। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर (बनारी) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए विभिन्न तरह (आम, अमरूद, जामुन, छीताफल व आंवला एवं विभिन्न प्रकार के फूलों) के पौधो का रोपण ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर के प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल, प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के अगुवाई में विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। स्कूल में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षक श्री सहदेव प्रधान, एडमिन स्टाफ भानु प्रताप मधुकर, श्रीमती सुनीता सिंह राजपूत, श्री अजीत राठौर, श्री सनत सूर्यवंशी, सुश्री प्रीति बाला सिंह व श्री द्वारिका राठौर, रामकुमार राठौर व सुश्री संगीता कश्यप द्वारा पौधा रोपण किये गयेे।

इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वृक्षो से हमें फल, सब्जी, अनाज तथा जीवनदायनी वायु के साथ-साथ अन्य बहुत से लाभ मिलते है। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली सिंह ने कहा कि हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए पेड़-पौधे बहुत ही आवश्यक है। हमारी धरती जितनी हरी-भरी होगी, हमारा जीवन उतना ही खुशहाल होगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा विद्यालय में मुनगा (सहजन), केला, नीम, आम, इमली, जामुन, गुलमोहर, आदि विभिन्न प्रकार के पेड़ तथा पौधो को लगाया।
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली सिंह ने कहा कि वर्तमान समय व कोरोना काल की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मनुष्य के जीवन में आक्सीजन का होना अत्यंत आवश्यक है इन पेड़ पौधे के सघन वृक्षारोपण से आक्सीजन की कमी नहीं होगी। अत: हर व्यक्ति को समय समय पर वृक्षारोपण अपने आस-पास करते रहना चाहिए।

Advertisement Carousel