Friday, March 27, 2026
Home कोरबा संकुल केंद्र रजकम्मा में पौधारोपण के साथ हुए विविध कार्यक्रम

संकुल केंद्र रजकम्मा में पौधारोपण के साथ हुए विविध कार्यक्रम

कोरबा (खटपट न्यूज)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नोडल प्राचार्य राजीव जोगी के निर्देशन एवं बड़ेबांका प्राचार्य एम तिर्की के मार्गदर्शन में संकुल केंद्र रजकम्मा में कोविड नियमों का पालन करते हुए विभिन्न कार्यक्रम हुए।

हाईस्कूल रजकम्मा के व्याख्याता विनोद जायसवाल ने कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी की भरपाई के लिए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसकी सुरक्षा का आह्वान किया। केजी भारद्वाज, योगिता चौहान, जियाउल कदीर, अर्चना किंडो, माथुर सिंह कोराम, चंद्रमणि राठौर, प्रियंका सिंह, पुष्पलता भार्गव, पुष्पा सागर, बसंत सोनी, अल्पा सातपुते, शकुंतला नवरंग, त्रिश्या शक्ति, कु अर्पिता, रोशनी कंवर, दुर्गा महंत सहित शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने पौधे रोपे।

Advertisement Carousel