Friday, March 27, 2026
Home कोरबा छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेताओं ने अपने घरों के बाहर लगाया तंबू, महंगाई...

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेताओं ने अपने घरों के बाहर लगाया तंबू, महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

रायपुर (खटपट न्यूज)। कांग्रेस की ओर से भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई को मुद्दा बनाने की कोशिश तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने आज अपने घरों के बाहर तंबू लगाकर मूल्य वृद्धि का विरोध किया। करीब 2 घंटे के इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सिविल लाइंस स्थित बस्तर बाड़ा स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर मंच लगाया। उनके साथ राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी भी धरने पर बैठे। कांग्रेस नेताओं ने हाथ में तख्तियां ले रखी थीं, जिसपर मूल्य वृद्धि के विरोध में स्लोगन और नारे लिखे हुए थे। रायपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश दुबे की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ अनोखा किया।

Advertisement Carousel