Friday, March 27, 2026
Home कोरबा बेसहारा का सहारा बने पार्षद लुकेश्वर

बेसहारा का सहारा बने पार्षद लुकेश्वर

कोरबा-बालको (खटपट न्यूज)। वार्ड 39 कैलाशनगर में कुछ दिन पूर्व गरीब परिवार जो रोज कमाने वाले, खाने वाले मजदूर एवं बेसहारा परिवार श्रीमती कदम बाई की पति सहदेव यादव की आकस्मिक मृत्य हो गयी थी उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। कदम बाई अपने पति के दशगात्र एव्म अन्य कार्यक्रम करने में असमर्थ थी तब उसने क्षेत्र के पार्षद से सहयोग मांगा। तब पार्षद ने सहयोग की बात की और पार्षद लोकेश चौहान ने सेवा संगठन के माध्यम से तत्काल उनको दशगात्र कार्यक्रम व अन्य सभी कार्यक्रम के लिए सम्पूर्ण राशन ,सामग्री ,सब्जी एव्म कुछ आर्थिक सहयोग घर जा कर सहायता की। इसमें सहयोग के रूप में-वार्ड पार्षद-लोकेश्वर चौहान, मो. इफ्तार हुसैन (जिला अल्पसंख्यक मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र कुमार महन्त, महिला मोर्चा श्रीमती महेश्वरी गोस्वामी, समाजसेवक-नवधा प्रजापति, संजय उपस्थित थे।

Advertisement Carousel