Thursday, March 26, 2026
Home Uncategorized मुख्यमंत्री के रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी की 18 वीं कड़ी का प्रसारण...

मुख्यमंत्री के रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी की 18 वीं कड़ी का प्रसारण 13 को

कोरबा (खटपट न्यूज)।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी की 18 वीं कड़ी का प्रसारण 13 जून को किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस बार लोकवाणी में ÓÓराजीव गांधी किसान न्याय योजना का विस्तारÓÓ विषय पर प्रदेश वासियों से चर्चा करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण सुबह साढ़े दस बजे से 11 बजे तक होगा। लोकवाणी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा के लिए जनता के विचार आमंत्रित किए गए हैं। प्रदेश वासियों द्वारा अपने विचार सवाल को अपनी आवाज में व्हाट्सएप में एक से डेढ़. मिनट की अवधि में रिकार्ड कर व्हाट्सएप नंबर 62320-07038 पर प्रेषित किया जा सकता है। रिकार्डेड आवाज 4 जून को किसी भी समय तथा 5 जून को दोपहर 02 बजे तक व्हाट्सएप के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

Advertisement Carousel