Friday, March 27, 2026
Home कोरबा जिले में कम हुई कोविड संक्रमितों की संख्या, पिछले 10 दिनों में...

जिले में कम हुई कोविड संक्रमितों की संख्या, पिछले 10 दिनों में पॉजिटिविटी दर की औसत 4.07 प्रतिशत


कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान जिले में कोविड संक्रमण लगातार कम हो रहा है। जिले में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी होना राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों से कोरोना संक्रमण की दर में कमी आ रही है।


कोरोना संक्रमण को रोकने गांव-गांव तक कोरोना जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी उपायों को अपनाने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले वासियों से कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार प्रेरित भी किया जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आने से कोरोना पॉजिटिविटी दर भी लगातार नीचे आ रही है। 31 मई को कोरोना पॉजिविटी दर केवल 2.68 प्रतिशत रही। पिछले दस दिनों में औसत कोरोना पॉजिविटी दर 4.07 रही है। इस दौरान कुल 21 हजार 901 लोगों का कोरोना जांच किया गया जिसमें से केवल एक हजार 036 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 31 मई को ही एक दिन में सबसे कम कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। इस दिन केवल 59 लोग कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए थे।
0 तिथिवार कोविड जांच और पॉजीटिविटी दर पर एक नजर
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी अनुसार विगत दिवस 2213 लोगों का कोविड जांच किया गया था जिसमें से केवल 68 कोविड संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई जिससे कोरोना पॉजिटिविटी दर केवल 3.07 प्रतिशत रही। पिछले दस दिनों के अंतर्गत 24 मई को 2523 कोविड जांच सैम्पल लिए गए थे जिसमें से 180 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और कोरोना पॉजिटिविटी दर 7.13 रही। इसी प्रकार 25 मई को 2556 सैंपल लिए गए थे जिसमें से 85 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी और पॉजिटिविटी दर 3.33 प्रतिशत रही। 26 मई को कुल 2252 सैम्पल में से 106 पॉजिटिव पाए गए थे व पॉजिटिविटी रेट 4.71 रही। 27 मई को 2296 सैम्पलों का जांच किया गया था जिसमें 101 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 4.40 रही। 28 मई को 2108 सैम्पलों की जांच की गई जिसमें से 141 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 6.69 रही। 29 मई को 1995 सैम्पलों का जांच किया गया जिसमें से 127 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 6.37 प्रतिशत रही। 30 मई को 1691 सैम्पलों की कोविड जांच की गई जिसमें 87 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 5.14 रही। 31 मई को दो हजार 203 सैंपलों का जांच किया गया जिसमें से केवल 59 सैंपलों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिससे पॉजिटिविटी दर केवल 2.68 प्रतिशत ही रही। एक जून को 2064 सैम्पलों का जांच किया गया जिसमें से 82 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई और पॉजिटिविटी दर 3.97 प्रतिशत रही एवं दो जून को कुल 2213 कोविड सैम्पलों का जांच किया गया जिसमें से 68 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई और पॉजिटिविटी दर 3.07 प्रतिशत रही।

Advertisement Carousel