Friday, March 27, 2026
Home कोरबा देर रात बाइक-जीप सहित 4 वाहनों में पेट्रोल डालकर अज्ञात लोगों ने...

देर रात बाइक-जीप सहित 4 वाहनों में पेट्रोल डालकर अज्ञात लोगों ने किया आग के हवाले

कोरबा (खटपट न्यूज)। सीएसईबी चौकी क्षेत्रान्तर्गत ढोढ़ीपारा में रविवार-सोमवार की रात लगभग 3 बजे अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर बाइक और जीप में आग लगा दी है।

ढोढ़ीपारा निवासी अतुल मिश्रा ने बताया कि रात करीब 3 बजे की घटना है जिसमें बाइक और जीप को किसी के द्वारा आग लगाई गई है। एक ही समय में उनके दो मित्र के वाहन में भी आग लगाई गई है जिसमें शिवाजीनगर में आशु नामक व्यक्ति जी जीप में आग लगा दी गयी वहीं गंगासागर पाठक नामक युवक की जीप में भी आग लगाई गई है इस तरह एक ही रात में एक ही मित्र मंडली की वाहनों को आग हवाले किये जाने की घटना में किसी लेनदेन या आपसी विवाद के कारण आग लगने प्रतीत होता है। अतुल मिश्रा का यह भी कहना है कि गाड़ियों में जो आग लगाई गई है तभी पड़ोसियों ने जगा कर हमें जानकारी दी अन्यथा आग घरों में भी लग सजती थी सूचना मिलने के बाद अतुल मिश्रा ने सीएसईबी चौकी प्रभारी को घटना की सूचना दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel