युकां ने झीरम के शहीद कांग्रेस नेताओं की बनाई 3-डी रंगोली, दी गई श्रद्धांजलि

कोरबा(खटपट न्यूज़)। 8 साल पहले बस्तर के झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं स्व. विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल व महेंद्र कर्मा आदि सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला युवा कांग्रेस महासचिव उमा मानिकपुरी नेतृत्व में व आशीष गुप्ता जिला महासचिव के विशेष सहयोग से 3 डी रंगोली बनाकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक में इन्हें श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। मोमबत्ती जलाकर युवा कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों ने सभी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और इन सभी नेताओं के जीवन को अपने कार्यों में आत्मसात करने की शपथ ली। आशीष गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा से आम जनता की सेवा में तत्पर रहते हुए अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। हम उनके जीवन से सीख लेते रहते हैंं। श्रद्धांजलि अवसर पर जिला प्रभारी गौरव दुबे, जिला अध्यक्ष नितिन चौरसिया, उपाध्यक्ष सज्जाद आलम, जिला सचिव कृष्ण राजपूत, कमल किशोर चंद्र, सोशल मीडिया से विनोद चंद्रा उपस्थित थे।

Advertisement Carousel