कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में लगातार सांप निकलने का सिलसिला जारी हैं साथ ही उसको सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने का काम भी जारी हैं। जहां शहर कोने-कोने से रेस्क्यू किया जा रहा वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी रेस्क्यू टीम अपना काम बखूबी निभा रहीं है।

सोमवार को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सीएसईबी डी-1 बंगले में उस समय अफरा तफरी मच गई जब अपने सहयोगियों के साथ कुछ बैठक ले रहें थे, तभी बंगले के अन्दर एक सांप दिखाई दिया। फन फैलाए बैठे सांप को देखकर सभी घबरा गए। इसके बाद राजस्व मंत्री के पीए चंद्रकांत ने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख (वन विभाग सदस्य) जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी जिसके बाद जितेंद्र अपने टीम के सदस्य के साथ बंगले पहुंचे और कोबरा (नाग) सांप को रेस्क्यू कर डिब्बे में रख लिया, तब जाकर सभी ने राहत कि सांस ली।
















