Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा सुविधा : शहर की 5 मस्जिदों में आज लगाया जाएगा कोरोनारोधी टीका,...

सुविधा : शहर की 5 मस्जिदों में आज लगाया जाएगा कोरोनारोधी टीका, 45 प्लस से टीका लगवाने जमात की अपील

कोरबा (खटपट न्यूज़)। इन्तेज़ामिया कमेटी जामा मस्जिद व सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा एरिया ने मुस्लिम समाज के लोगों से टीका लगवाने की अपील की है। सुन्नी मुस्लिम जमात के प्रेसिडेंट हाजी मो० इख़लाक खॉं अशरफी ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से *21/05/2021 बरोज़ जुमा जामा मस्जिद , मदीना मस्जिद , मुड़ापार मस्जिद , नूरी मस्जिद , आला हज़रत मस्जिद (गेरवा घाट) में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी मज़हब के मर्द और औरतों को वैक्सीन लगाया जायेगा ।

श्री खान ने कहा है कि मौजूदा नासाज़गार हालात की वजह से मौतें हो रही हैं । आप की अपनी हिफाज़त और आप के घर वालों की हिफाज़त के लिए वैक्सीन लगवा लें । यह बहुत ज़रूरी है । हम लोगों ने भी वैक्सीन लगवा लिया है । कोरोना को हराना है तो वैक्सीन ज़रूर लगवाना है। शहर क़ाज़ी कोरबा क़ारी सैय्यद शब्बीर अहमद अशरफी ने भी अपील करते हुए कहा है कि टीका लगवाने के लिए अपना आधार कार्ड साथ ज़रूर लाएं।

Advertisement Carousel