Monday, March 23, 2026
Home Uncategorized कोतवाली : 28 जुआरियों, 3 सटोरियों और अवैध शराब के 20 विक्रेताओं...

कोतवाली : 28 जुआरियों, 3 सटोरियों और अवैध शराब के 20 विक्रेताओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही


0 टीआई दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में जगह-जगह दबिश
कोरबा, (खटपट न्यूज़)। जिले में प्रभावशील लॉकडाउन के दौरान कोतवाली पुलिस ने 28 जुआरियों व 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार 20 शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही करते हुए 47.5 लीटर महुआ शराब जब्त किया है।


जानकारी के अनुसार एसपी अभिषेक मीणा के निर्देशन में कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5 अलग-अलग प्रकरण में 28 जुआरियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट तथा महामारी अधिनियम की धारा 269, 270 भादवि का जुर्म दर्ज कर 25070 रुपए जप्त किया है। जुआरियों में शिव कुमार, हरीश, रतन, गोविंदा, विशाल, मिथलेश, मो. अशरफ, मो. चांद, कादिर खान, अलाउद्दीन, प्रकाश दास महंत, संजय सिंह, विक्रम सोनवानी, देवनाथ, अर्जुन लाल, भागवत प्रसाद, ननकी कुमार, अनिल अग्रवाल, सतीश शर्मा, मो. तौहीद, सोहन लाल, धनीराम केंवट, मदन लाल, अनुरंजन बेक, सरवर खान, मो. अयुब, शमसूद अली, मो. ईस्लाम को गिरफ्तार किया गया है।
इसी तरह सट्टा खेलाने वाले 3 सटोरियों रमेश साहू, संतोष कुमार मन्नेवार व सूरज साहू को गिरफ्तार कर धारा 4 (क) जुआ एक्ट व महामारी अधिनियम की धारा 269, 270 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर 3760 रुपए जब्त किया गया है। अगली कार्यवाही में 20 लोगों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम तथा महामारी अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर 47.5 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। अवैध शराब विक्रेताओं में गीता देवी, दर्शन केंवट, रामकुमार, नवल साय, रामावतार निषाद, सालिक राम, पुन्नू लाल, परमेश्वर, बुधवार सिंह, बरन सिंह, रामचरण, जयकिरण, श्यामलाल मरावी, रूपराम, गिलासो बाई, हेमंत कुमार, राजकुमार, विसालुक, राजेश कंवर, ओमप्रकाश रात्रे को पकड़ा गया है।

Advertisement Carousel