रिपोर्ट पाजिटिव आते ही ट्रक लेकर भागा संक्रमित चालक, न जाने कहाँ-कहाँ फैलाये संक्रमण…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल की कुसमुुंडा खदान में भी प्रवेश से पहले ट्रक चालकों का कोरोना परीक्षण कराया जा रहा है। कोरोना परीक्षण के बाद पॉजीटिव आए 4 ट्रक चालकों में से एक पॉजीटिव चालक कपड़ा लेकर आने के बहाने ट्रक सहित भाग निकला। उससे दूसरों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

कोरोना जांच कराता एक अन्य ट्रक चालक(आरोपी नहीं)

जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के द्वारा एसईसीएल अधिकारियों को कहा गया है कि वे अपने खदान के प्रवेश द्वार पर कोरोना परीक्षण कराने की व्यवस्था करें । इस निर्देशानुसार कुसमुंडा क्षेत्र में सीआईएसएफ बेरियर क्रमांक 1 के पास खदान में वाहन लेकर प्रवेश करने वाले रोड सेल के चालकों का कोविड परीक्षण 8 मई को कराया गया। यहां 64 ट्रक चालकों की जांच में 4 चालकों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। पॉजीटिव मिले चालकों में से एक अनिल कुमार पिता श्याम लाल आरसीआई कंपनी कश्मीर निवासी उमरिया पुलिस लाइन मध्यप्रदेश को सीईटीआई हास्पिटल गेवरा में ले जाकर आइसोलेट करने की जानकारी अन्य पॉजीटिव चालकों के साथ दी गई। अनिल कुमार अस्पताल जाने के लिए तैयार हो गया और वाहन से कपड़ा लेकर आ रहा हूं कहकर गया लेकिन ट्रक क्रमांक एमपी-20एचबी-6341 को लेकर फरार हो गया। कुसमुुंडा के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक प्रमोद कुमार जैन की रिपोर्ट पर चालक के विरूद्ध धारा 269, 270 भादवि का जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement Carousel