Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized कोरबा : बुधवार को मिले रिकार्ड 1311 संक्रमित…18 संक्रमितों का निधन, ग्रामीण...

कोरबा : बुधवार को मिले रिकार्ड 1311 संक्रमित…18 संक्रमितों का निधन, ग्रामीण अंचलों में बढ़ा संक्रमण, कटघोरा शहर से ही 317 मामले…देखें आंकड़ा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में बुधवार को दोनों कोरोना साल को मिलाकर अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा दर्ज किया गया। आज 722पुरुष और 589 महिलाओं सहित कुल 1311 संक्रमित दर्ज हुए हैं। आज कोरबा शहर में 297 , कोरबा ग्रामीण में 152,कटघोरा शहर में सर्वाधिक 317 कटघोरा ग्रामीण इलाकों में 63, करतला में 194 ,पाली में 177 व पोड़ी-उपरोड़ा में 111 संक्रमितों की पहचान हुई है।
इसी कड़ी में 18 संक्रमितों की कोविड से मृत्यु पिछले 24 घंटे में दर्ज हुई है।
मृतकों में 11 पुरुष और 07 महिला मरीज़ शामिल हैं। इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5 वृध्द भी शामिल हैं। ईएसआईसी कोविड अस्पताल में 7 महिला 6 पुरुष, , NKH में एक पुरुष और स्याहमुढी सीपेट कोविड अस्पताल में 2, जिला अस्पताल कोरबा में एक पुरुष तथा विनायक अस्पताल पाली में एक मरीज़ ने ईलाज के दौरान दम तोड़ा।

Advertisement Carousel