कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में रविवार को 499 पुरुष और 401 महिलाओं सहित कुल 900 संक्रमित दर्ज हुए हैं। आज कोरबा शहर में 203, कोरबा ग्रामीण में 69, कटघोरा शहर में 267, कटघोरा ग्रामीण इलाकों में 53, करतला में 104, पाली में 122, पोड़ी-उपरोड़ा में 82 संक्रमितों की पहचान हुई है।

इसी कड़ी में 13 संक्रमितों की कोविड से मृत्यु पिछले 24 घंटे में दर्ज हुई है।मृतकों में 08 पुरुष और 05 महिला मरीज़ शामिल हैं। ईएसआईसी कोविड अस्पताल में 06, बालाजी कोविड अस्पताल में तीन, NKH में दो और बालको अस्पताल में एक तथा NTPC अस्पताल में एक मरीज़ ने ईलाज के दौरान दम तोड़ा।














