Monday, March 23, 2026
Home Uncategorized जिले में हाहाकार….और यहां दुकान खोलकर महुआ खरीद रहा था व्यापारी, बिना...

जिले में हाहाकार….और यहां दुकान खोलकर महुआ खरीद रहा था व्यापारी, बिना अनुमति हो रही शादी देख कर चकित रह गए अधिकारी…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े करीब एक सप्ताह से डराने लगे हैं, चिंता की लकीरें खींचने वाले हैं। इसने जहाँ हाहाकार मचा रखा है वहीं यह भी संदेश देता है कि अब भी वक्त है, संभल जाइए। अपने और दूसरों के लिए परेशानी का सबब न बनें लेकिन फिर भी अनेक लोग अब भी लापरवाह बने हैं। इन पर लगातार दौरा कर निगरानी भी रखी जा रही है।

इसी कड़ी में करतला विकासखण्ड के गाँवों में दौरा कर तहसीलदार मुकेश कुमार देवांगन कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु ग्रामीणजनों से अपील कर रहे हैं। शनिवार को ग्राम चाम्पा पहुंचकर के सरपंच,पंच व ग्रामीणजनों से चर्चा भी की। कोरोना वायरस बचाव के प्रति जागरूक करते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा तथा निगरानी दल को कोरोना लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान करने के निर्देश दिये।
तहसीलदार के द्वारा लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही भी की गई। ग्राम बोतली में बिना अनुमति शादी कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर नन्दकुमार राठिया पर 4000 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया। ग्राम चोरभट्ठी में किराना दुकान खोलकर खुलेआम महुआ की खरीदी किया जा रहा था। यहां महुआ बेचने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित की गई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए दुकानदार रवि अग्रवाल पिता श्रीकिशन अग्रवाल पर जुर्माना कर दुबारा ऐसा न करने की हिदायत दी गई।

Advertisement Carousel