Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized ईनाम घोषित : गैंगरेप के फरार आरोपी बर्खास्त सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी...

ईनाम घोषित : गैंगरेप के फरार आरोपी बर्खास्त सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए ईनाम उद्घोषित,,…..

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पदस्थ उपनिरीक्षक किशोर तिवारी को सेवा से बर्खास्त कर देने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए ईनाम की घोषणा कर दी गई है। ईनाम की रकम 5 हजार रुपये रखी गई है ।

ज्ञात हो कि सब इंस्पेक्टर किशोरी तिवारी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार है. वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है.
बस्तर आईजी पी. सुंदरराज के निर्देश पर डीआईजी विनोद खन्ना ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की है. इससे पहले उप निरीक्षक किशोर तिवारी को शिकायत मिलने के बाद तत्काल निलंबित कर दिया गया था. इस मामले में भानुप्रतापपुर थाने में धारा 376(डी) 506 भादवि., 3(2) (v) ST/SC ACT, 4,6 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है.दरअसल पूरा मामला 29 मार्च का है. जब भानुप्रतापपुर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से कांकेर थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक किशोर तिवारी समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. इसमें उनका सहयोग एक महिला ने भी दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी विकास हिरदानी, मनोज सिंह ठाकुर और एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.वारदात की शिकायत के बाद से सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने हरसंभव प्रयास की कड़ी में ईनाम घोषित किया है। इस आशय की उद्घोषणा उत्तर बसरेर कांकेर जिले के एसपी एम आर आहिरे ने कर दी है।

Advertisement Carousel