Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा टायर में हवा भरते फटा एयर टैंक, दुकान संचालक युवक की मौके...

टायर में हवा भरते फटा एयर टैंक, दुकान संचालक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

कोरबा-पाली(खटपट न्यूज़)। घटना पाली स्थित ट्रांसपोर्ट नगर राघवेंद्र ढाबा के पास की है। 27 वर्षीय युवक अरशद अंसारी पिता समीम अंसारी विगत 5 वर्षों से टायर में हवा भरने, पंचर बनाने आदि का कार्य करता था। रोज की तरह आज भी वो ट्रेलर के टायर का पंचर बना कर हवा भरने के लिए एयर टैंक को चालू किया लेकिन एयर टैंक में हवा का दबाव अधिक हो गया और मशीन बंद करने से पहले ही एयर टैंक फट गया और मौके पर ही 27 वर्षीय अरशद अंसारी का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी की मौत हो गई। पाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

Advertisement Carousel