
कोरबा(खटपट न्यूज़)। आइसोलेशन सेंटर में रखे गए संक्रमितों की देखेरख व सेंटरों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए एक संक्रमित भाग निकला। पोड़ी उपरोड़ा के छात्रावास आइसोलेशन सेंटर में 23 अप्रैल को 8 पॉजीटिव मरीजों को रखा गया जिसमें से एक पॉजीटिव भरतलाल पटेल 24 अप्रैल को भाग गया। संक्रमित के इस तरह भाग जाने से दूसरे लोगों में संक्रमण फैलने की संभावना है। आरोपी भरतलाल के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है।














