Tuesday, March 24, 2026
Home कवर्धा नगर सुरक्षा सर्वोपरी : पंडरिया में सेनिटाइज का कार्य प्रारम्भ, नगर पँचायत...

नगर सुरक्षा सर्वोपरी : पंडरिया में सेनिटाइज का कार्य प्रारम्भ, नगर पँचायत अध्यक्ष की पहल…

पंडरिया(खटपट न्यूज़)। पंडरिया नगर में सेनिटाइज का कार्य नगर पँचायत अध्यक्ष श्रीमती राजीन सुजीत गायकवाड़ के निर्देशानुसार अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव गायकवाड़ के नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ।
गुरुवार को सेनिटाइज का कार्य वार्ड नम्बर 7,8,9,6 के मुख्य मार्गों एवं गलियों में किया गया जो यह कार्य रात 9 बजे तक जारी रहा। यह कार्य प्रतिदिन पंडरिया के सभी मुख्य मार्गों, वार्डों, गली मुहल्लों, चौक- चौराहों, मन्दिर-मज्जिद, बाजार-हाट, बैंक एवं सभी दफ्तरों (सम्पूर्ण नगर) में सेनिटाइज का कार्य पूर्ण होते तक किया जाएगा ताकि लॉकडाउन के खत्म होने के पश्चात संक्रमण का प्रभाव कम हो सके।
आज सेनेटाइज कार्य के दौरान क्रमशः प्रभारी के तौर पर शिव गायकवाड के साथ सभापति शंकर राव, श्यामू धुलिया, राजकुमार अनंत, चन्दन मानिकपुरी उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्य जननेता आनंद सिंह के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

Advertisement Carousel