Monday, March 23, 2026
Home कोरबा लायन रामअवतार अग्रवाल का निधन

लायन रामअवतार अग्रवाल का निधन

कोरबा (खटपट न्यूज)। लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष चंद्रा एंटरप्राइजेज कोसाबाड़ी के संचालक, समाजसेवी रामअवतार अग्रवाल का सोमवार की शाम 5 बजे निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 20 अप्रैल मंगलवार की सुबह 8 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा।

उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान चंद्रा एंटरप्राइजेज (निर्मला स्कूल के बगल में) कोसाबाड़ी कोरबा से निकलेगी। रामअवतार अग्रवाल पूर्व में अग्रवाल सभा कोरबा, भारत विकास परिषद सहित विभिन्न स्वयंसेवी,सामाजिक, धार्मिक, एवं व्यापारिक संस्थाओं में अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। रामअवतार अग्रवाल तत्कालीन लायंस क्लब कोरबा के अध्यक्ष रहते हुए अपनी स्वयं की भूमि लायंस क्लब को दान स्वरूप दी थी, जिस पर लायंस क्लब कोरबा द्वारा डायलिसिस सेंटर की स्थापना की गई थी।

Advertisement Carousel