
कवर्धा-पंडरिया(खटपट न्यूज़)। प्रथम पहल कर नगर पंचायत सहित कवर्धा जिले में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लाकडाउन हेतु पंडरिया नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने समूचे बॉडी, प्रेसिडेंट कॉउंसिल से पहल कर प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव पर भले ही विलंब से पर कलेक्टर ने संज्ञान लिया और जिले में एक सप्ताह का पूर्ण लाक डाउन हेतु आदेश पारित कर दिया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिव गायकवाड़ ने सभी जिला वासियो व नगर जनों से निवेदन किया है कि कृपया नियमों का पालन करें व सुरक्षित रहे घर पर रहें। आवश्यक चीजों के अलावा सभी दुकानें बन्द रहेंगी कृपया धैर्यता के साथ प्रशासन की मदद करे।














