Monday, June 29, 2026
Home कोरबा बालाजी ट्रामा की चौखट नहीं लांघने दे रहे कोरोना मरीज को…?

बालाजी ट्रामा की चौखट नहीं लांघने दे रहे कोरोना मरीज को…?

कोरबा। एक और कोरोनावायरस संक्रमित हॉस्पिटल के गेट पर दम तोड़ने के कगार पर है। बालाजी ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल के बाहर दीपका से आया कोरोना वायरस संक्रमित मरीज सुबह करीब 6 बजे से ही ट्रामा सेंटर के गेट के सामने तड़प रहा है। ट्रामा सेंटर के कर्मचारी यह बोल कर टरका रहे हैं कि डॉक्टर साहब नहीं है। यदि ट्रामा सेंटर में डॉक्टर नहीं है तो मरीजों का क्या हाल हो रहा होगा, आप सोच सकते हैं। बहरहाल सूत्रों के मुताबिक उसे यह खबर लिखे जाने तक राहत नहीं मिल सकी है।

अपने वाहन में लेटा संक्रमित मरीज

Advertisement Carousel