Wednesday, May 27, 2026
Home रायपुर राजधानी में LOCK DOWN का जायजा लेने निकले गृहमंत्री…

राजधानी में LOCK DOWN का जायजा लेने निकले गृहमंत्री…

रायपुर।  प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज अचानक राजधानी की सड़कों पर अपने पूरे कुनबे के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस के अफसरों और कर्मचारियों से मिलते रहे।

राजधानी मैं 9 अप्रैल से लॉकडाउन लगाया गया है। इस बात को पूरे 9 दिन हो चुके हैं। वही पहले आदेश के मुताबिक 19 अप्रैल यानी कि कल लॉक डाउन की मियाद पूरी होनी थी जिसे बढ़ाकर अब 26 अप्रैल कर दिया गया है।

लॉकडाउन लगे 9 दिन पूरे होने के बाद आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू राजधानी की सड़कों पर जहां लॉकडाउन की परिस्थितियों को मापने निकल पड़े तो इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के लोगों का हाल-चाल भी पूछ लिया।

बहरहाल लगातार ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों के लिए यह अच्छा भी है। अपने विभागीय मंत्री से बातचीत कर उनका भी हौसला बरकरार रहेगा तो आगे दायित्व के निर्वहन में भी पुलिस वालों को ताकत मिलेगी।

Advertisement Carousel