Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा 7 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

7 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

कोरबा। बीती रात उरगा थाना को मुखबिर से सूचना मिली कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल में सवार हो कोरबा की ओर गांजा खपाने जा रहे है। पुलिस ने ग्राम ढोडातराई के पास घेरबंदी कर दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के पास से लगभग एक लाख रुपये कीमती 7 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वे रायगढ़ गांजा ले कर आ रहे है। पकड़े गए शांति कुमार गबेल और अशोक गबेल खारिया के ग्राम गाड़ाबोरदी के निवासी है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने धारा 20बी नाकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Advertisement Carousel